फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बच्चों की सेहत से खिलवाड़! खाद्य विभाग ने चलाया सर्च अभियान, तीन स्कूल कैंटीनों पर जड़ा ताला

Thu, 02 Jul 2026 03:44 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्कूलों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर इंदौर प्रशासन सतर्क हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों और हॉस्टलों में जांच अभियान चलाया, जहां कई खामियां मिलने पर तीन कैंटीनों को सील कर दिया गया।
 
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक निजी स्कूल में खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद कई बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार स्कूलों और हॉस्टलों की कैंटीनों का निरीक्षण कर रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को कई स्कूलों में जांच की गई और तीन स्कूलों के कैंटीनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिचौली मर्दाना रोड स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के हॉस्टल की कैंटीन में भोजन निर्माण और साफ-सफाई को लेकर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के समय स्कूल के इंचार्ज कालीचरण तिवारी मौजूद थे। टीम ने भोजन निर्माण में उपयोग किए जा रहे पानी के नमूने लेने के साथ-साथ पोहा, चना, तुअर दाल, आटा और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में गंदगी मिलने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से हॉस्टल की मेस में संचालित खाद्य गतिविधियां बंद कर कैंटीन को सील कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP: जबलपुर हाईकोर्ट ने भोपाल पुलिस को लगाई फटकार, कहा- गिरफ्तारी के गंभीर प्रयास कर रिकॉर्ड पेश करें
विज्ञापन

 

इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्कीम नंबर-78 स्थित एक अन्य स्कूल की कैंटीन का निरीक्षण किया। वहां भी खाद्य सुरक्षा मानकों में कई खामियां मिलने पर कैंटीन को सील कर दिया गया। वहीं, तीसरी कार्रवाई क्षेत्र के ही सिका हायर सेकंडरी स्कूल में की गई, जहां से चावल, दाल और सोयाबीन तेल के नमूने जांच के लिए लिए गए।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूलों और हॉस्टलों में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा तथा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 

कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें