फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पत्नी से विवाद और सहकर्मी की धमकी के बाद ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव ने ली जान

Sun, 19 Jan 2025 07:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: लसूडिया में 40 वर्षीय मनोज चौहान ने पत्नी से विवाद और कंपनी के सहकर्मी की धमकी के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है, जिसमें पारिवारिक तनाव मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
मनोज चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लसूडिया में पत्नी से हुए विवाद के बाद 40 वर्षीय मनोज चौहान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 11 बजे की है। पिता जब बाथरूम जाने के लिए उठे, तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर देखा तो मनोज फंदे पर झूल रहा था। तुरंत घरवालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


छोटा भाई थाने से छुड़ाकर लाया था
घटना से दो दिन पहले मनोज की पत्नी शानू ने लसूडिया थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मनोज को थाने बुलाकर बैठा लिया था। छोटे भाई राहुल ने थाने से मनोज को छुड़ाया था और घर लाया था। राहुल का कहना है कि मनोज और शानू के रिश्ते में तनाव कंपनी के एक सहकर्मी की वजह से था।

अपनी ही कंपनी के कर्मचारी से देर रात बात करती थी पत्नी
मनोज को शक था कि पत्नी शानू को उसी की कंपनी का एक व्यक्ति देर रात कॉल करता है, जिसके कारण मनोज ने शानू से कंपनी छोड़ने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसी विवाद ने उनके रिश्ते को और बिगाड़ दिया। परिवार का कहना है कि कंपनी के सहकर्मी ने मनोज को धमकी भी दी थी। मनोज और शानू ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं, एक 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा। दोनों किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


विवाद के कारण परेशान था मनोज
मनोज पेशे से ड्राइवर था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह कुछ समय से काम पर नहीं जा रहा था। घटना के बाद से पत्नी शानू अपने मामा के घर मालवीय नगर में रह रही थी। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक तनाव और कंपनी के सहकर्मी से जुड़ा विवाद मुख्य कारण हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें