फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:महाशिवरात्रि के लिए ट्रेन से मंगाई थी ढाई सौ किलो भांग, पुलिस ने पकड़ ली

Thu, 16 Feb 2023 09:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अवैध और नकली शराब के बाद अब अवैध भांग की बिक्री का भी शहर में नेटवर्क तैयार हो चुका है और बड़ी मात्रा में बिक्री कर अवैध भांग खपाई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से आई भांग की खेप पकड़ी है।

विज्ञापन
लखनऊ से लाया था आरोपी अवैध भांग। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर भांग की खपत ज्यादा होती है। इसे देखते हुए अवैध भांग की बिक्री भी इन दिनों बढ़ जाती है। भांग का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक ने लखनऊ से भांग मंगाई थी। उसने अवैध भांग का आर्डर ट्रेन से दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ढाई सौ किलो भांग भी जब्त कर ली।

विज्ञापन


अवैध और नकली शराब के बाद अब अवैध भांग की बिक्री का भी शहर में नेटवर्क तैयार हो चुका है और बड़ी मात्रा में बिक्री कर अवैध भांग खपाई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से आई भांग की खेप पकड़ी है। सफेद थैलों में भांग को भरा गया था और लखनऊ से इंदौर आने वाली ट्रेन से उसे इंदौर के लिए भेजा गया था। पुलिस को पहले ही भांग की तस्करी की सूचना मिली थी और २५० किलो भांग जब्त कर आरोपी गोलू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गोलू ही ही ट्रेन से भांग को लेकर इंदौर आया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर शहर में फैले नेटवर्क का पता लगा रही है।

यूपी से आ रही है अवैध भांग
यूपी में भांग का निर्माण बड़ी मात्रा में होता है। वहां से दूसरे राज्यों के लोग भी अवैध रुप से भांग लाकर बेचते है। इंदौर में भी यूपी का नेटवर्क ही काम कर रहा है। जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है, उसने बताया कि महाशिवरात्रि पर भांग की डिमांड ज्यादा रहती है, इसलिए ढाई सौ किलो भांग मंगाई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें