फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गरबा देखने गई 11 साल की बच्ची की सिर में गोली लगने से मौत, अब भी सवाल- किसने चलाई गोली

Wed, 05 Oct 2022 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना शारदा नगर में हुई। कक्षा छह में पढ़ने वाली बच्ची माही संतोष शिंदे बीती रात मां के साथ मोहल्ले में ही चल रहे गरबों को देखने गई थी। वहीं गोली आकर उसके सिर में लगी, जिसकी वजह से आज उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
गरबा देखने गई 11 वर्षीय माही की गोली लगने से मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में गरबा पंडाल में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गोली कहां से चली, किसने चलाई ये पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शारदा नगर में हुई। कक्षा छह में पढ़ने वाली बच्ची माही संतोष शिंदे बीती रात मां के साथ मोहल्ले में ही चल रहे गरबों को देखने गई थी। मां का कहना है कि अचानक माही के सिर खून का फव्वारा जैसा उठा, मैं देखकर डर गई। तुरंत बच्ची को लेकर घर पहुंची। हादसे के पहले आवाज सुनी थी, पर पता नहीं था कि गोली चली है। घर से बच्ची को नजदीकी बारोड़ अस्पताल लाया गया, जहां से उसे राजश्री अपोलो अस्पलात रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंची थी। हालांकि ये पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती है कि गोली कहां से चली थी और किसने चलाई थी। पूछताछ और जांच जारी है। सुबह बच्ची की मौत के बाद उसका पीएम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें