फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बच्चों की स्कूल फीस से भरा गिरा रास्ते में तो उड़े शिक्षिका के होश... पुलिस ने दिलवाया वापस

Thu, 11 Nov 2021 06:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महू में रहने वाली एक शिक्षिका ने स्कूल की फीस से भरा बैग रास्ते में गिरा दिया। पुलिस ने सर्चिंग करवाई और महिला को उसका बैग दिलवाया।
विज्ञापन
इंदौर पुलिस ने महिला को बैग लौटाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शिक्षिका स्कूल की फीस के रुपए घर जा रही थी। रास्ते में फीस से भरा बैग गिर गया। महिला घर पहुंची और बैग नहीं मिला तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों तरफ सर्चिंग करवाई और महिला को उसका बैग दिलवाया।
विज्ञापन


महिला का नाम आयशा खान है जो महू में रहती है। वह न्यू स्टार मिडिल स्कूल मोती महल में शिक्षका के पद पर पदस्थ है। 10 नवंबर को वह मोती महल से श्याम विलास चौराहा होकर अपने घर जा रही थी। उसके पास एक काले रंग का बैग था जिसमें स्कूल के बच्चों की फीस की 40 हजार रुपये रखे थे। महिला को ध्यान नहीं रहा और रास्ते में कहीं बैग गिर गया। घर पहुंचने पर उसे पता चला तो उसके होश उड़ गए और समझ नहीं आया कि क्या करना है। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में टीम लगाई। जिस रास्ते से महिला गुजरी वहां विशेष निगाह रखी गई। इसी बीच रास्ते में पड़ने वाली दुकानों से भी पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि बैग कहीं गिर गया था तो उसे साइड में रख दिया। पुलिस ने बैग अपनी सुपुर्दगी में लिया और महिला को लौटाया। बैग पाकर महिला का खुशी का ठिकाना नहीं रहा उसने खुद की लापरवाही के लिए माफी मांगी और पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें