फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: वीआईपी नंबरों की नीलामी, 1 लाख 65 हजार में बिका कार का नंबर 0003

Tue, 22 Feb 2022 04:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबरों की नीलामी की। कार का नंबर 0003 एक लाख 65 हजार रुपये में बिका जो अब तक का सर्वाधिक है। 50 हजार रुपये के आधार मूल्य से इसकी बोली शुरू हुई थी जो देर रात तक चली। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है। शौक का ऐसा ही कुछ उदाहरण तब देखने को मिला जब वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी हुई। इस नीलामी में कार का एक नंबर 0003 एक लाख 65 हजार रुपये में बिका है। इसकी बोली 50 हजार रुपये से शुरू हुई थी जो सर्वाधिक मूल्य पर जाकर रूकी।
विज्ञापन


दरअसल, परिवहन विभाग महीने में दो बार वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी करता है। आधार मूल्य को भरकर इसमें आवेदक शामिल होते हैं। जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसे विजेता माना जाता है। विभाग उसको अधिकार पत्र देता है जिसके हिसाब से अगले 60 दिनों में नंबर पर वाहन रजिस्टर्ड करवाना होता है। यदि आवेदक ऐसा नहीं कर पाता तो उक्त नंबर को विभाग सीज करके दोबारा नीलामी में डालता है। सोमवार रात को भी इसी तरह की नीलामी हुई जिसमें 45 से अधिक नंबर बिके। इस बार भी कार के नंबरों को लेकर काफी उत्साह दिखा और कई नंबरों पर बोली लगाई गई। कुछ ऐसे नंबर ऐसे भी थे जिन पर एक से अधिक दावेदार बोली लगा रहे थे। कार के नंबर 0003  पर तीन दावेदार थे जो लगातार बोली लगा रहे थे। 50 हजार रुपये आधार मूल्य वाला यह नंबर आखिरी में 1 लाख 65 हजार रुपये में बिक गया। देर रात करीब ढाई बजे तक इस पर बोली लगती रही। इसके अलावा कार की पुरानी सीरीज एमपी 09 सीए और एमपी 09 सीएल के पुराने नंबरों के लिए भी पहली बार आवेदक नंबर लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। इन नंबरों के लिए लोगों ने बोली लगाई और इन्हें खरीदा। ये नंबर आधार मूल्य पर ही बिके। कुछ दुपहिया वाहनों के नंबरों की भी बोली लगाई गई। बताया जा रहा है कि कार का 0003 नंबर जो एक लाख 65 हजार रुपये में बिका है वह अब तक का सर्वाधिक मूल्य है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें