फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: किसान आंदोलन के कारण प्रभावित हुई ट्रेनें, जानिए कौन सी ट्रेन हुई शॉर्ट टर्मिनेट और कौन सी निरस्त...

Mon, 27 Dec 2021 05:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण इंदौर आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार किसान आंदोलन के कारण कुछ ट्रेन प्रभावित हो रही है। इनमें कुछ निरस्त रहेगी तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण इंदौर आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार किसान आंदोलन के कारण कुछ ट्रेन प्रभावित हो रही है। इनमें कुछ निरस्त रहेगी तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
विज्ञापन


यह ट्रेनें हुई प्रभावित
  • गाड़ी संख्या 12919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस, डॉ. आंबेडकर नगर से 28 दिसंबर को चलने वाली, नई दिल्ली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा स्टेशन से 27 एवं 28 दिसंबर को चलने के बजाय नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी तथा श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से नई दिल्ली के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22941 इंदौर उधमपुर एक्सप्रेस, इंदौर से 27 दिसंबर को चलने वाली, लुधियाना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा लुधियाना से उधमपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12919 डॉ. आंबेड़कर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस, डॉ. आंबेडकर नगर से रविवार चली, उसे नई दिल्ली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
  • किसान आंदोलन के चलते रतलाम रेल मंडल की उज्जैन व इंदौर से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। दरअसल उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसानों ने रेल रोक दी है। इस वजह से उस रूट से जाने वाली ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिला है।
इन ट्रेनों में बढ़ाए कोच
रतलाम मंडल की 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे के मुताबिक ये कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं।
  • 19310/19309, इंदौर-गांधीनगर केपिटल एक्सप्रेस : इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच एवं एक एसी 3 टियर कोच बढ़ाया गया है।
  • 19329/19330 इंदौर-उदयपुर केपिटल एक्सप्रेस : इस ट्रेन में इंदौर से 27 दिसंबर से और उदयपुर से 28 दिसंबर को एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच एवं एक एसी 3 टियर कोच जोड़े जाएंगे।
  • 19323/19324, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) : भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त सेकेंड क्लास चेयरकार कोच बढ़ाए गए हैं।
  • 19339/19340, दाहोद- भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस : तीन अतिरिक्त सेकंड क्लास चेयर कार कोच बढ़ाए गए हैं।
  • 19320/19319, इंदौर-वेरावल एक्सप्रेस : इंदौर से 28 दिसंबर और वेरावल से 29 दिसंबर से एक अतिरिक्त एसी 2 टियर एवं एक एसी 3 टियर कोच जोड़े जाएंगे।
  • 19333/19334, इंदौर-बीकानेर एक्सप्रेस : इंदौर से 1 जनवरी व बीकानेर से 2 जनवरी को चलने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर एवं एक एसी 3 टियर कोच जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें