फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Honey Trap: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में मांग रही थी दस लाख, पुलिस ने पूरी गैंग को किया गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 02:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस ने एक ऐसी गैंग को पकड़ा है, जो लोगों को फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाती फिर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम हड़पने का काम करती थी। इसमें एक कॉल गर्ल और चार लोग शामिल थे। हाल ही में एक युवक से दस लाख हड़पने की कोशिश में इनका पर्दाफाश हुआ है। 
विज्ञापन
Indore: कॉल गर्ल की गैंग के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉल गर्ल के हनीट्रैप में एक युवक बुरी तरह फंस गया। सुनियोजित साजिश के तहत युवती ने युवक को बुलाया और वहां चाकू की नोंक पर उसके कपड़े उतारे और अश्लील वीडियो और फोटो लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं दिए तो उसके फोटो-वीडियो  वायरल कर दिए। घबराया युवक पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दो युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है गैंग ने पहले भी कई लोगों को शिकार बनाया है।

खजराना थाना पुलिस के अनुसार पिछले दिनों एक युवक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई थी। युवक का कहना था कि दो महीने पहले उसे उसके परिचित ने सेक्स वर्कर रजनी (परिवर्तित नाम) का मोबाइल नंबर दिया था। 9 दिसंबर को अपने मोबाइल से रजनी को कॉल किया। उसने उसे खजराना बुलाया। शाम को वह दिए गए पते पर पहुंचा। वहां रजनी के साथ एक लड़की भी आई। दोनों उसे एक फ्लैट में  ले गए। वहां लड़की ने बोला कि कपड़े उतारो। कुछ देर में वहां तीन लड़के आए और धमकाने लगे कि तुम यहां गलत काम करने आए हो। बातचीच के दौरान चाकू अड़ा दिया। बाद में एक लड़के ने उसे पकड़कर कहा कि कपड़े उतारकर इसका वीडियो बनाओ। रजनी के साथ जो लड़की थी, उसने ऊपर के कपड़े उतार दिए और वीडियो बना लिया। फोटो भी खींचे। कहने लगे कि हमको दस लाख रुपये चाहिए। अगर नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में पास रखे चार हजार रुपये, घड़ी और मोबाइल छीन लिया। बाद में यह कहकर छोड़ा कि तुझे कॉल करेंगे। रुपये लेकर आ जाना वरना फोटो-वीडियो वायरल कर देंगे। 
विज्ञापन


दोस्त के मोबाइल पर भेजा अश्लील वीडियो
फरियादी ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर कॉल आया। दोबारा रुपये मांगे गए। उनसे कहा कि मेरे पास इतने रुपये नहीं हैं। इसी बीच 20 दिसंबर को दोस्त के वाट्सएप नंबर पर अर्द्धनग्न फोटो और अश्लील वीडियो आया। इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी रजनी (परिवर्तित नाम) को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो उसने साथी युवती का नाम बताया। उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी राज तोमर (22) निवासी खजराना और शुभम सारे (19) निवासी सोम नगर खजराना को पकड़ा। एक आरोपी सोनू उर्फ सोहेल भी पकड़ा गया है। पुलिस को कोर्ट से एक दिन का रिमांड मिला था। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें