फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जारी है उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला, मंगलवार को इंदौर एयरपोर्ट से 26 उड़ानें हुई निरस्त

Tue, 25 Jan 2022 03:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल से विमानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को निरस्त की गई 22 उड़ानों के बाद मंगलवार को 26 उड़ानें निरस्त हुई। यात्रियों की परेशानी में इजाफा हुआ और कई यात्री बुकिंग के बावजूद  यात्रा नहीं कर सके।
 
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल से विमानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को निरस्त की गई 22 उड़ानों के बाद मंगलवार को 26 उड़ानें निरस्त हुई। यात्रियों की परेशानी में इजाफा हुआ और कई यात्री बुकिंग के बावजूद  यात्रा नहीं कर सके।
विज्ञापन


दरअसल कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं। इसका असर एयरलाइंस पर पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिस कारण लगातार उड़ानें निरस्त की जा रही हैं। पिछले कई दिनों से ये सिलसिला चल रहा है। शुरुआत में निरस्त होने वाली उड़ानों की संख्या कम थी लेकिन अब बढ़ती जा रही है। सोमवार को 22 उड़ाने निरस्त की गई जिसके बाद मंगलवार को 26 उड़ाने निरस्त हुई। इसके चलते कई शहरों का इंदौर से सीधा संपर्क टूट गया। जानकारी के मुताबिक इंदौर से अहमदाबाद, चेन्नई, प्रयागराज, जबलपुर, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की जाने और आने वाली उड़ानें निरस्त हुई है। बता दें कि इंदौर से दिसंबर माह में रोजाना 66 उड़ानों का संचालन होता था, अब यह संख्या 38 तक सिमट गई है। यात्रियों की संख्या में भी कमी आ गई है। इधर इंदौर से दुबई की उड़ान में भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। इससे आने और जाने दोनों का किराया काफी कम हो गया है। इंदौर से दुबई का किराया  18 हजार से कम तक आ चुका है तो दुबई से इंदौर का किराया 8 हजार तक आया है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण किराया कम हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें