प्रेमिका के साथ कमरे में बैठकर बात करना प्रेमी को भारी पड़ गया। जिस वक्त वह कमरे में प्रेमिका के साथ बातें कर रहा था उसी समय उसकी पत्नी पहुंच गई। इसके बाद पत्नी पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई कर दी। पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट भी लिखाई।
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात को संचार नगर क्षेत्र की है। यहां मयूर अकोदिया अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में था। इसी दौरान मयूर की पत्नी सुरभि वहां पहुंच गई। पति को प्रेमिका के साथ देखकर सुरभि को गुस्सा आया और उसने दोनों की पिटाई कर दी। पत्नी के अनुसार उसने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा रखा है। मामला कोर्ट में है। शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई थी। पति कोर्ट नहीं पहुंचा और प्रेमिका के पास पहुंच गया। जब पता चला तो मैं वहां पहुंची। दोनों एक कमरे में बैठे थे। इसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले में सुरभि के पिता हेमंत का कहना है कि बेटी का विवाह 2018 में सोनकच्छ निवासी मयूर अकोदिया से किया था। मयूर का खुद का बिजनेस है। शादी के कुछ समय बाद से ही मयूर और सुरभि के बीच विवाद होने लगा। कई बार मयूर ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत बेटी ने की थी। परिवार ने मयूर को समझाया लेकिन वह नहीं माना और सुरभि से मारपीट करता रहा। कुछ समय पहले बात ज्यादा बढ़ी तो परिवार बेटी को लेकर इंदौर आ गया और यहां महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।