फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: डॉक्टर को बड़े अस्पतालों में नौकरी दिलवाने का दिया झांसा, 60 से 80 लाख सालाना सैलेरी का लालच देकर ठग लिए रुपये

Wed, 26 Jan 2022 06:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एक डॉक्टर को बड़े अस्पतालों में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने झांसे में लेकर बैंक खाते में रुपये भी जमा करवा लिए थे। पुलिस ने ट्रांजेक्शन रुकवााया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक डॉक्टर को बड़े अस्पतालों में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने झांसे में लेकर बैंक खाते में रुपये भी जमा करवा लिए थे। पुलिस ने ट्रांजेक्शन रुकवााया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फरियादी डॉ. शानू जैन ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों ने ऑनलाइन बातचीत की और खातों में रुपये जमा करवा लिए थे। पुलिस ने गेट-वे के माध्यम से रुपयों के ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी।
पुलिस के मुताबिक डॉ. शानू जैन नौकरी की तलाश कर रही थीं। उन्होंने ग्लोबल टैलेंट जाब्स डॉट कॉम पर बायोडाटा अपलोड किया था। आरोपियों ने कंपनी का प्रतिनिधि बनकर चर्चा की। बुर्जिल अस्पताल ओमान, रायल अस्पताल बहरीन व जनरल अस्पताल सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर खाते में 46 हजार 585 रुपये जमा करवा लिए। आरोपियों ने डॉक्टर को 60 से 80 लाख रुपये सालाना पैकेज दिलाने का झांसा दिया और अस्पताल प्रबंधन से भी सहमति दिला दी। आरोपियों ने विभिन्न प्रकार की प्रक्रिया के नाम पर रुपये लेकर बातचीत बंद कर दी। शक होने पर डॉक्टर ने साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आवेदिका के 46585 रुपये वापस करवाए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने innopay tech के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड किया। फर्जी लिंक भेजी थी। क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए inno pay payment gate way से संपर्क कर पत्राचार किया एवं आवेदिका की संपूर्ण आहरित राशि  उसके खाते में वापस करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें