फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर कर रहा था पत्नी से बात, करंट लगा और हो गई मौत

Tue, 15 Mar 2022 04:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बात करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उसे करंट लगा और बेसुध हो गया। संभवतः दिमाग की नस फटने से मौत हुई। युवक मुंबई का रहने वाला था और इंदौर में फर्नीचर का काम करने आया था। 
विज्ञापन
मृतक सुजीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप मोबाइल चार्ज पर लगाकर किसी से बात करते हैं तो सतर्क हो जाइये। कहीं ऐसा न हो कि दुर्घटना हो जाए। इंदौर में ऐसी ही घटना हुई है जिसमें एक युवक करंट लगा और उसकी मौत हो गई। वह मोबाइल चार्जिंग लगाकर पत्नी से बात कर रहा था, इसी दौरान घटना हुई।
विज्ञापन


घटना इंदौर के विक्रम हाइट्स में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम सुजीत पिता ह्रदयनारायण विश्वकर्मा (25) है। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई संजय ने बताया कि वह मुंबई के नालासोपारा के रहने वाले हैं और फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले शोरूम में फर्नीचर बनाने के लिए यहां आए थे। वे दुकान के पीछे ही रुके हुए थे। रात में सुजीत ने मुझसे मोबाइल का चार्जर मांगा। फिर वह दूसरे कमरे में चला गया। यहां इलेक्ट्रिक बोर्ड मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर पत्नी से बात करने लगा। इसी दौरान उसकी चीख सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा था। कहा जा रहा है कि चार्जिंग लगाकर जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था तो उसे कंरट लगा। संभवतः करंट लगने से दिमाग की नस फट गई। इस कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुजीत की शादी चार साल पहले हुई थी। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फर्नीचर का काम शाम को पूरा हो गया था और अगले दिन सुबह मुंबई जाने की योजना थी, लेकिन देर होने से इंदौर में रूक गए। खाना खाने के बाद सुजीत मोबाइल पर पत्नी से बात करने लगा। इसी दौरान हादसा हुआ। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें