फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: छह देशी पिस्टल, चार देशी कट्टे व 200 कारतूस जब्त, इंदौर में सप्लाय करने के दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Wed, 26 Jan 2022 06:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

क्राइम ब्रांच ने कारतूसों का बड़ा जखीरा पकड़ा है।  दो सिकलीगरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 कारतूस सहित 6 पिस्टल एवं देशी कट्टे बरामद किए हैं। आरोपी अवैध हथियारों व जिंदा कारतूसों की अंतर्राज्यीय तस्करी करते हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए जिंदा कारतूस व पिस्टल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच ने कारतूसों का बड़ा जखीरा पकड़ा है।  दो सिकलीगरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 कारतूस सहित 6 पिस्टल एवं देशी कट्टे बरामद किए हैं। आरोपी अवैध हथियारों व जिंदा कारतूसों की अंतर्राज्यीय तस्करी करते हैं। इंदौर में सप्लाय करने के दौरान आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अनुसार मुखबिर से सूचना पर दो आरोपियों को पकड़ा। इनके नाम तेजपाल पिता विक्रम सिंह भाटिया (20) निवासी ग्राम नवलपुरा अंजड़ जिला बड़वानी व जसपाल पिता प्यारसिंह डांगी (42) निवासी नवलपुरा अंजड़ जिला बड़वानी है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्टल एवं  4 देशी कट्टे एवं 200 जिंदा कारतूस कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये का बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद ही हथियारों एवं कारतूसों का निर्माण करते थे। इनको बेचने के लिए इंदौर में ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। आरोपी तेजपाल के विरुद्ध थाना भीकनगांव जिला खरगोन में चोरी के दो मामले एवं आरोपी जसपाल के विरुद्ध थाना अंजड़ जिला बड़वानी एवं आलीराजपुर के थानों में चोरी एवं अवैध हथियार के कई मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें