फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर स्कूल बस हादसा: DPS स्कूल के खिलाफ FIR होगी दर्ज, गृहमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए

Sat, 06 Jan 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
इंदौर के कनाडिया रोड पर डीपीएस की स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन
इंदौर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बस दुर्घटना मामले में राज्य सरकार की जांच रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के आदेश पर 24 घंटों में पेश की गई रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">State Home Ministry probe report holds negligence of DPS school responsible for school bus accident on Indore&#39;s Kanadia Road which killed 5 children &amp; bus driver <a href="https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradesh?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#MadhyaPradesh</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/949557814380253185?ref_src=twsrc%5Etfw">January 6, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

मध्य प्रदेश में इंदौर के कनाडिया रोड पर शुक्रवार को डीपीएस की स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच स्कूली छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस की स्टीयरिंग फेल हो गई थी, जिस कारण उसकी टक्कर तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि स्कूल बस की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बस में लगाए गए स्पीड गवर्नर कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद गृहमंत्री की ओर से इंदौर के डीआईजी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें