टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे नाले में उतर गई बस
- फोटो : सोशल मीडिया
शहर में सुपर कॉरिडोर पर मंगलवार दोपहर को हादसा हो गया। स्कूल बस ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसमें एक्टिवा सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में युवती भी शामिल है। हालांकि बस में सवार बच्चों को नुकसान नहीं हुआ।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपर कॉरिडोर पर यह दुर्घटना हुई। किड्स कॉलेज की बस ने दिलीप नगर में मंगलवार दोपहर किड्स कॉलेज की बस ने एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक्टिवा सवार तीन लोगों की मौत हुई। इनमें एक युवती भी शामिल है। स्कूल बस में करीब 55 बच्चे सवार थे, जो सभी सुरक्षित है। इधर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों के नाम लक्ष्मण साहू, उनकी बेटी काजल और बेटा विपिन है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को बस में से निकाला और उनके परिजनों को सूचना दी।