फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में महिलाओं के ऊपर हुआ दवा का छिड़काव, नगर निगम के दो कर्मचारी निलंबित

Tue, 02 Jun 2020 07:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर में महिलाओं के ऊपर छिड़काव - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित रहा है। यहां संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इतना ही नहीं कोरोना की शुरुआत से यह खूबसूरत शहर काफी विवादों में भी रहा है। अब यहां फिर से एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही ने प्रशासन की काफी फजीहत करवाई है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक शहर में नगर निगम के कुछ कर्मचारी सैनिटाइजेशन कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने सड़क पर चल रही कुछ महिलाओं और राहगीरों के ऊपर भी दवा का छिड़काव कर दिया। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर प्रशासन की आलोचना होने लगी और उनके कामकाज पर सवाल उठने लगे, जिसकी वजह से प्रशासन ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को काम से हटा दिया।

दरअसल सोमवार को लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद लोग अपने-अपने कामों के लिए सड़कों पर निकले, इस दौरान नेहरू नगर की सड़कों पर महिलाओं को जाता देख निगम के कर्मचारियों ने उनके ऊपर छिड़काव शुरू कर दिया। जबकि कर्मचारियों को प्रशासन की तरफ से साफ हिदायत है कि वे लोगों के ऊपर दवा का छिड़काव न करें क्योंकि ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है और किसी को बुरा भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने और नए दिशानिर्देश जारी करने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें