अलग-अलग क्षेत्रों में दंपतियों का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को इंदौर में कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में दंपतियों का स्वागत किया गया। हरिनारायण दीक्षित (89) और उषा दीक्षित (87) ने अपने दांपत्य जीवन के 70 साल पूरे कर लिए। सम्मान पर उन्होंने कहा कि इस उम्र में एक-दूसरे को हार पहनाया, पुरानी यादें ताजा हो गईं। खुशहाल वैवाहिक जीवन के 62 साल पूरे कर चुके बलिराम-विमल मोरे ने कहा कि बड़ा अच्छा लगा कि वेलेंटाइन डे को एक नया रूप दिया गया। वहीं 45 वर्षीय आलोक गोहर ने 20 साल पहले प्रियंका गोहर के साथ अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की थी। सम्मान पर उन्होंने युवाओं को सीख देते हुए बताया कि सफल दांपत्य जीवन के लिए पति-पत्नी में आपसी तालमेल की जरूरत होती है।
बताया गया कि इस दौरान इंदौर के अलावा पुणे, बंगलुरू, फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ के साथ ही दुबई, स्वीडन, मलेशिया, अमेरिका में भी दंपति दिवस मनाया गया।