फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: राज्यपाल-मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि पहुंचे पातालपानी, टंट्या मामा की मूर्ति का किया अनावरण

Sat, 04 Dec 2021 01:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह इंदौर पहुंचे। यहां से पातालपानी गए। जननायक टंट्या मामा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।  
विज्ञापन
पातालपानी में किया टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आज जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह हो रहा है। इसके पहले पातालपानी में टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों के इंदौर पहुंचने का सिलसिला शनिवार सुबह से शुरू हो गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह इंदौर पहुंचे। यहां से पातालपानी गए और जननायक टंट्या मामा की नवीन कांस्य मूर्ति का अनावरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर पहुंचे राज्यपाल, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि। - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने टंट्या मामा के चरणों में पुष्पमाला  अर्पित की। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाजजन भी उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण के बाद सभी नेहरू स्टेडियम पहुंचे जहां मुख्य आयोजन हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें