इंदौर पुलिस ने बदमाशों को बीच सड़क बनाया मुर्गा
वाहन छीनने की कोशिश कर रहे दो युवकों को इंदौर पुलिस ने अनोखी सजा दी। पुलिस ने दोनों युवकों से बीच सड़क पर उठक-बैठक करवाई और मुर्गा भी बनाया। लोगों ने तालियां बजाकर इस कार्रवाई का समर्थन किया। इसके बाद दोनों से कहलवाया कि वह अब दोबारा कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
दरअसल, ये दोनों युवक एक शख्स से उसकी गाड़ी छीनने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने उस व्यक्ति को घायल कर दिया था। पुलिस ने आम जनता के मन से बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए यह कोशिश की। पुलिस की इस कार्रवाई का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।