फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुलिस ने पकड़े ऐसे चोर जो रात नहीं बल्कि दिन में करते थे चोरी, लाखों का माल बरामद

Sat, 25 Dec 2021 04:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने दो ऐसे चोर पकड़े हैं जो रात में नहीं बल्कि दिन में चोरी करते थे। पहले रैकी करते थे कि किस मकान में कबसे ताला लगा है और फिर योजना बनाकर चोरी करते थे। इनके पास से नकदी सहित सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उनसे जब्त चोरी का माल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी का नाम सामने आते ही जेहन में अंधेरी रात और सुनसान राह की तस्वीर उभरती है। रात के अंधेरे में ही चोर वारदात को अंजाम देते हैं, लेकिन पुलिस ने दो ऐसे चोर पकड़े हैं जो रात में नहीं बल्कि दिन में चोरी करते थे। पहले रैकी करते थे कि किस मकान में कबसे ताला लगा है और फिर योजना बनाकर चोरी करते थे।
विज्ञापन


दरअसल एरोड्रम थानांतर्गत अशोक नगर कॉलोनी में पिछले दिनों चोरी हुई थी। यहां सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने  डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। मकान मालिक आशीष जैन ने रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इस दौरान एक बाइक का फुटेज मिला। उक्त बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

इसके बाद  पुष्पेन्द्र उर्फ गोलू पिता बालूराम भूरिया ( 24) निवासी डायमंड पैलेस इंदौर और आशीष उर्फ मंजरा पिता कमलेश परिहार (24) निवासी जयश्री नगर इंदौर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना स्वीकार की। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक MP09 QZ 5064, नकदी एक लाख 33 हजार रुपये, चोरी किए गए सोने के आभूषण जिनकी कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है, जब्त किए। आरोपी पुष्पेंद्र चंदन नगर थाना का लिस्टेड बदमाश है। उसके खिलाफ लूट, नकबजनी, हत्या जैसे करीब 8 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय ही चोरी करते थे। पहले कॉलोनियों में जाकर रैकी करते थे। देखते थे कि किस मकान में कितने दिन से ताला लगा है। इसके बाद योजना बनाकर दिन के समय ताला तोड़कर घर में दाखिल होते और वारदात कर भाग जाते। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें