फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: आठ माह से फरार आरोपी हेमू ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोलीकांड के बाद भागा भोपाल, फिर गया नेपाल

Mon, 07 Mar 2022 06:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शराब सिंडीकेट गोलीकांड के आरोपी हेमू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इंदौर के लसूड़िया इलाके में छिपा था। फरारी के दौरान भोपाल, उज्जैन के अलावा नेपाल में रहा। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
आरोपी हेमू ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित शराब सिंडीकेट विवाद मामले में आठ माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरारी के दौरान आरोपी उज्जैन, भोपाल के अलावा नेपाल में रूका था। पुलिस ने उस पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम हेमू ठाकुर है जो गोलीकांड के बाद से फरार था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लसूड़िया क्षेत्र में मकान में छिपा हुआ था जहां से उसे गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि विजय नगर इलाके में 19 जुलाई 2021 को हेमू ठाकुर ने अर्जुन ठाकुर को गोली मारी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। शराब सिंडीकेट के विवाद के चलते घटना हुई थी। आरोपी हेमू ने सत्य सांई स्कूल के पास अर्जुन ठाकुर निवासी नंदानगर को मीटिंग के लिए बुलाया था। यहां अपने भाई चिंटू ठाकुर, गैंगस्टर सतीश भाऊ, शूटर रितेश, मोनू और दयाराम के साथ मिलकर गोली चला दी थी। सिंडीकेट ऑफिस में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस इस मामले में सतीश भाऊ, पिंटू और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हेमू फरार चल रहा था। 

दो महीने से छिपा था एंजल पार्क कॉलोनी के मकान में
पुलिस की मानें तो घटना के बाद  हेमू इंदौर से भोपाल भाग गया था। वहां कुछ समय रूका और नेपाल चला गया। बैंगलुरु और उज्जैन में भी फरारी काटने की बात सामने आई। दोस्तों ने उसकी मदद की और रुपये की व्यवस्था करवाई। हेमू की मदद करने वाले दोस्तों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हेमू ठाकुर के फरार हो जाने के बाद उसकी संपत्ति की जानकारी पुलिस ने निकाली थी। उसके अलग-अलग बैंकों में दस से ज्यादा खाते हैं, जिन्हें सीज किया गया था। पूछताछ में आरोपी हेमू ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद  कुछ महीने नेपाल में छिपकर रहा।  इसके बाद नेपाल से आकर पहले राऊ क्षेत्र में और फिर लसूड़िया क्षेत्र की एंजल पार्क कॉलोनी के मकान में पिछले दो महीने से छिपकर फरारी काट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें