फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Airport Update: लागू हुआ एक यात्री एक बैग का नियम, सुरक्षा जांच में लग रहे समय को कम करने के लिए की नई व्यवस्था

Tue, 25 Jan 2022 04:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री एक बैग का नियम लागू कर दिया गया है। सुरक्षा क्षेत्र में जाने के पहले होने वाली स्क्रीनिंग में लगने वाले समय को कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस संबंध में 19 जनवरी को निर्देश आए थे।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री एक बैग नियम लागू कर दिया है। सुरक्षा क्षेत्र में जाने के पहले होने वाली स्क्रीनिंग में लगने वाले समय को कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस संबंध में 19 जनवरी को निर्देश आए थे। इस नई व्यवस्था से उन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, जो विमान में अपने साथ ले जाने के लिए दो से तीन बैग लेकर पहुंच रहे थे। 
विज्ञापन


दरअसल केंद्र की ओर से पिछले दिनों निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद एयरपोर्ट पर एक यात्री हैंड बैग नियम सख्ती से लागू किया गया है। गाइडलाइन के अनुसार यात्री अपने मुख्य लगेज में 15 किलो तक का बैग दे सकते हैं। इसे चेक इन लगेज भी कहा जाता है। यह उन्हें दूसरे विमानतल पर कन्वेयर बेल्ट पर मिल जाता है। इसके अलावा यात्री सात किलो तक का केबिन लगेज भी अपने साथ ले जा सकते हैं। इसमें एक हैंड बैग ही अब ले जा सकेंगे। अब तक ये होता था कि कई लोग अपने साथ दो से तीन बैग विमान में ले जाते थे। इससे विमान में जगह की कमी होती थी। सुरक्षा जांच में भी समय लगता है, जिससे परेशानी होती है। नए आदेश में कहा गया है कि सुरक्षा जांच में लगने वाले समय को देखते हुए इसे सख्ती से लागू किया जाए। एयरलाइंस बोर्डिंग पास पर भी इसका उल्लेख करें। बैनर होर्डिंग लगाकर भी इसका प्रचार किया जाए कि हर यात्री एक हैंड बैग ही ले जा सकेगा। नए नियम के बाद अब यात्री अपने साथ सात किलो तक का एक बैग, एक लैपटॉप, महिलाओं का पर्स, पढ़ने के लिए पुस्तक या अखबार और ड्यूटी फ्री शॉप से खरीदा गया सामान ले जा सकते हैं।

गणतंत्र दिवस के चलते सख्त हुई चेकिंग
इधर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए है। बड़े जूते पहनकर जाने वाले यात्रियों के जूते खुलवाकर चेकिंग की जा रही है। यात्रियों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाते हुए विजिटर्स पास बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों और सामान की भी तीन स्तर पर सख्त जांच की जा रही है। इंदौर सहित देश के सभी संवेदनशील एयरपोर्ट पर यह अलर्ट जारी किया गया है, जो 30 जनवरी तक लागू रहेगा। एयरपोर्ट में प्रवेश के समय से ही हर वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है। पार्किंग में भी बेवजह ज्यादा समय तक खड़े रहने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। वहीं यात्रियों के लिए टर्मिनल में प्रवेश के समय जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें