फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: महिला ने शादी से मना किया तो एनआरआई ने विदेश से भेजे पड़ोसियों को पत्र, महिला के बारे में अश्लील बातें लिख किया बदनाम

Thu, 24 Feb 2022 04:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शादी डॉट कॉम के जरिए महिला की एनआरआई से दोस्ती हुई। एनआरआई ने शादी का प्रस्ताव रखा और अमेरिका आने का कहा। महिला ने मना कर दिया तो उसके पड़ोसियों को विदेश से पत्र भेजने लगा जिसमें महिला के बारे में अश्लील बातें लिखी।
विज्ञापन
भंवरकुआ पुलिस थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी डॉट कॉम से जीवनसाथी तलाश करना एक महिला को महंगा पड़ गया। एनआरआई से बातचीत के बाद दोस्ती हुई और इसके बाद शुरू हुआ बदनाम करने का सिलसिला। महिला ने शादी से मना कर दिया तो एनआरआई उसके पड़ोसियों को विदेश से पत्र भेजता जिसमें महिला के बारे में अश्लील बातें लिखी थी। परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली और रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भंवरकुआं थाने में इस तरह का मामला सामने आया है। इसमें महिला ने एनआरआई की रिपोर्ट लिखाई और कहा कि वह उसे सेक्स वर्कर बताकर बदनाम कर रहा है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 39 वर्ष है और वह भंवरकुआं क्षेत्र में रहती है। शादी डॉट कॉम पर महिला ने प्रोफाइल अपडेट की थी। इस दौरान करीब दो साल पहले उसकी बातचीत संजीव कोकरा से हुई। संजीव और उसके बीच बातचीत होने लगी। वाट्सएप वीडियो कॉलिंग के जरिए भी बात होती थी। संजीव ने शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि अमेरिका आ जाए। शादी के बाद अमेरिका ही रहेंगे। उसने महिला को कुछ दस्तावेज भेजे जिसमें उसने खुद को महिला का मंगेतर बताया। महिला को यह ठीक नहीं लगा और कहा कि उसने मंगेतर कैसे लिखा। इसके बाद जब महिला ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि संजीव शादीशुदा है और उसकी दो बेटी है। इस पर उसने शादी से मना कर दिया औऱ बात बंद कर दी। इससे संजीव को गुस्सा आया और उसने महिला के पड़ोसियों को पत्र भेजना शुरू कर दिया। इसमें महिला के बारे में अश्लील बातें लिखी और सेक्स वर्कर बताया। महिला इससे परेशान हो गई और आखिर में पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर और कोरियर कंपनी से जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें