फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मेदांता अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, कुछ ही देर में पा लिया काबू

Sun, 16 Jan 2022 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयनगर स्थित मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में रविवार शाम को आग लग गई। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Indore: इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने की घटना हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजयनगर स्थित मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में रविवार शाम को आग लग गई। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 5.30 बजे के आसपास हुई। अचानक धुआं उठा, जिससे मरीज और उनके परिजन भी घबरा गए। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और घबराए मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी संभाल लिया। कई परिजन इस दौरान परेशान रहे, जिन्हें प्रशासन और स्टाफ दिलासा देता रहा कि कोई भी परेशानी की बात नहीं है। आग को काबू कर लिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू के मरीजों को अन्य आईसीयू में शिफ्ट किया है। 

मेदांता प्रबंधन ने दिया संदेश
हमारी चौथी मंजिल के मेडिकल आईसीयू में छोटा शॉर्ट सर्किट था। जिसके परिणामस्वरूप धुआं निकला।  अग्निशमन प्रोटोकॉल से तुरंत अलार्म बजने लगा। इससे आग पर काबू पा लिया गया। हमने पहली प्राथमिकता पर सभी एहतियात और सुरक्षा के साथ अन्य आईसीयू में पेटिनेट्स को स्थानांतरित कर दिया और स्थिति को कुशलतापूर्वक नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन


विजयनगर क्षेत्र में स्थित मेदांता हॉस्पिटल के धुआं निकलने और अग्निदुर्घटना की सूचना पर कलेक्टर मनीष सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम पवन जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें