फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी का होगा सर्वे

Mon, 27 Dec 2021 01:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र सांवेर के अलग-अलग सेक्टरों में निरीक्षण किया। फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी के सर्वे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान निर्देश देतीं निगमायुक्त। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सोमवार सुबह सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों में निरीक्षण किया। फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी के सर्वे करने के निर्देश दिए। कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि  फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित पानी नदी-नालो में न जाए।
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रतिभा पाल सुबह आठ बजे औद्योगिक क्षेत्र पहुंचीं। उनके साथ अपर आयुक्त संदीप सोनी सहित इंजीानियर भी थे। दौरे की शुरुआत अरविंदो हॉस्पिटल चौराहा के पास से की। यहां पर नरवल एवं भौरासला नाले में आने वाले पानी की पूरी जानकारी मैप के माध्यम से ली गई। इसके बाद सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर ए एवं एफ का दौरा किया। नरवल नाला में आने वाले उद्योगों के पानी के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सांवेर रोड स्थित ईटीपी का भी निरीक्षण किया।

हर हफ्ते सैंपल लेकर देंगे रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान आयुक्त पाल ने निर्देश दिए कि फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी का सर्वे करें। सर्वे उपरांत जिन फैक्टरियों से अत्यधिक दूषित पानी निकलता है उनमें फैक्टरी प्रांगण में ईटीपी निर्माण कर पानी को ट्रीट करने के बाद ही छोड़ा जाए। जिन फैक्टरियों का सामान्य सीवरेज का गंदा पानी निकलता है, उन्हें सीधे नाले में नहीं छोड़ते हुए लाइन में जोड़ने के निर्देश दिए। यह गंदा पानी नाले के माध्यम से आगे जाकर धानखेड़ी ग्राम के पास कान्ह नदी में मिलता है। जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील को निर्देश भी दिए कि त्रिवेणी के पास एवं नरवल नाला का पानी जो कान्ह नदी में मिलता है उसका प्रत्येक सप्ताह सैंपल लेकर पानी की रिपोर्ट आयुक्त को देंगे। ईटीपी से निकलने वाले पानी की प्रतिदिन की रिपोर्ट भी आयुक्त को प्रस्तुत की जाएगी। फैक्टरियों से निकलने वाले गंदे पानी का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें