फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खरगोन उपद्रव में घायल शिवम से मिलने पहुंचे मंत्री सिलावट, डॉक्टरों से कहा-इलाज में न रहे कोई कमी, जो भी जरुरत हो शासन-प्रशासन को बताएं

Sat, 16 Apr 2022 05:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगोन उपद्रव में घायल हुए शिवम का उपचार इंदौर के सीएचएल अस्पताल में चल रहा है। मंत्री तुलसीराम सिलावट शिवम से मिलने पहुंचे और स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की। शिवम के भाई को आश्वस्त किया कि जल्द ही शिवम पूरी तरह ठीक होकर लौटेगा। 
विज्ञापन
शिवम का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री सिलावट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन उपद्रव में गंभीर रूप से घायल हुए शिवम का इंदौर के सीएचएल अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन शिवम के स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखे हुए है। इस क्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट भी शिवम का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


मंत्री सिलावट ने शिवम का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की और कहा कि शिवम के इलाज में किसी तरह की कमी न रहे। उपचार के लिए जो भी उपकरण या संसाधन जरुरी लगे उनके लिए प्रशासन से बात करें। मप्र शासन शिवम के उपचार में हुए खर्च का भुगतान तो करेगा ही साथ ही इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की आपूर्ति भी करेगा। मंत्री सिलावट ने शिवम के भाई से मुलाकात की और उसे आश्वस्त किया कि शिवम के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। शासन-प्रशासन पूरी मदद कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर शिवम के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। सीएम ने सभी को निर्देश दिए हैं कि उपचार में कोई कमी न  रहने पाए। हम सबको पूर्ण विश्वास है कि शिवम जल्द स्वस्थ होकर लौटेगा। डॉक्टरों ने मंत्री सिलावट को बताया कि शिवम का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। वह बेहतर तरीके से रिकवर कर रहा है। बता दें कि खरगोन उपद्रव में शिवम गंभीर रूप से घायल हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगी थी और ब्लड क्लोटिंग हो गई थी। सीएचएल अस्पताल में न्यूरो सर्जरी की गई थी। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह भी अस्पताल पहुंचे थे और शिवम के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें