फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मंत्री गडकरी ने नाना महाराज तराणेकर आश्रम में किए दर्शन, नाथ मंदिर भी पहुंचे और सेवा गतिविधियों की ली जानकारी

Thu, 24 Feb 2022 05:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर मप्र को 11 सड़कों की सौगात दी। इसके पहले वे इंदौर पहुंचे। वहां नाना महाराज तराणेकर अश्रम पहुंचकर दर्शन किए। नाथ मंदिर साउथ तुकोगंज में भी दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
इंदौर में नाना महाराज तराणेकर आश्रम में दर्शन करने पहुंचे गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर 11 सड़कों की सौगात दी। करीब 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों की लागत 6247 करोड़ रुपये है। उज्जैन पहुंचने से पहले गडकरी इंदौर आए और यहां नाना महाराज तराणेकर आश्रम व नाथ मंदिर साउथ तुकोगंज गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ तुकोगंज इंदौर के नाथ मंदिर में सेवा गतिविधियों व अन्य विषयों पर की चर्चा - फोटो : सोशल मीडिया
एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट ने गडकरी की अगवानी कर स्वागत किया। मप्र के सांवेर क्षेत्र में दी गई सौगात के लिए उनका आभार जताया। मंत्री गडकरी पहले मंत्री नाना महाराज तराणेकर आश्रम स्नेलतागंज पहुंचे। नाना महाराज के पोते संजय तराणेकर ने बताया कि गडकरी लंबे समय से आश्रम से जुड़े हुए हैं। उनका आने का कोई विशेष प्रयोजन नहीं था। यहां दर्शन के लिए आए हैं। उनकी माताजी भी यहां आती थीं। इसके बाद साउथ तुकोगंज के नाथ मंदिर पहुंचे। माधवनाथ महाराज की समाधि पर पहुंचकर दर्शन किए। करीब आधे घंटे तक मंत्री यहां रूके और सेवा गतिविधियों की जानकारी ली व प्रसाद ग्रहण किया। माधवनाथ महाराज के 17 मार्च से होने वाले सात दिनी महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।



ट्रस्ट के संजय नामजोशी ने बताया कि यह स्थान 86 वर्ष पुराना है। माधवनाथ महाराज होलकर परिवार के भी गुरु है। उन्होंने भूतल परिवहन मंत्री गडकरी के पिता को दीक्षा दी थी। इंदौर और उज्जैन में आगमन पर मंत्री गडकरी नाथ मंदिर भी दर्शन के लिए आते रहते हैं। यह बरसों से चला आ रहा है। नाथ मंदिर मराठी भाषी भक्तों के बीच विशेष आस्था का केंद्र है। दस वर्ष पहले अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन भी गडकरी ने किया था। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, वीएस कोकजे, अविनाश शिरपुरकर, बाबा साहब तराणेकर, विधायक आकाश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें