फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गरीबों के राशन में किया हेरफेर, शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक सहित चार पर केस

Thu, 30 Dec 2021 07:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शासकीय मूल्य की दुकान के निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर जांच के बाद दुकान के विक्रेता सहित चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी तरह यूरिया की कालाबाजारी के मामले में दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुकान सील की गई है।
विज्ञापन
दुकान पर जांच के लिए पहुंचा था दल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय मूल्य की दुकान के निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर जांच के बाद दुकान के विक्रेता सहित चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी तरह यूरिया की कालाबाजारी के मामले में दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुकान सील की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग ने पिछले माह 21 तारीख को तलावली चांदा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया था। जांच में दुकान पर कई अनियमितता पाई गई थीं। इस पर दुकान के दस्तावेजों को जब्त कर खाद्य विभाग ने जांच शुरू की। जांच में यह बात सामने आई कि दुकान में बड़े पैमाने पर गरीबों के राशन में हेरफेर किया गया। इस जांच के बाद खाद्य विभाग ने पुलिस थाना लसूड़िया में केस दर्ज करवाया। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता हरीश सोलंकी, सहायक अमित कलसी, राजेन्द्र चौकसे सदस्य भानगढ़ आपूर्ति स्टोर और चालक सलीम खान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया।

एक अन्य मामले में जिला प्रशासन ने यूरिया की कालाबाजारी के मामले में कार्ऱवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने खुड़ैल क्षेत्र के नेमावर रोड स्थित बालाजी ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान की गई जांच में दुकान संचालक योगेश यादव को यूरिया की कालाबाजारी में लिप्त पाया गया। स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर दुकान में 11 क्विंटल यूरिया कम पाया गया। इसके बाद दुकान को सील कर संबंधित संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें