फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जीतू पटवारी और सब्जीवालों को रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात, दो दिन पहले भी हो चुका हंगामा

Fri, 27 Nov 2026 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे हटाई गई सब्जी मंडी को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को विक्रेताओं के समर्थन में दुकान लगाने पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दो दिन पहले भी यहां हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
फूटी कोठी ब्रिज की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी को लेकर शहर में एक बार फिर सियासी पारा गरमा गया है। सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी फूटी कोठी पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने एलान किया है कि पटवारी स्वयं वहां सब्जी की दुकान लगाकर बैठेंगे और विक्रेताओं के साथ मिलकर मंडी की दोबारा शुरुआत कराएंगे।
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, टकराव के आसार
पटवारी के इस दौरे और प्रदर्शन के एलान को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। फूटी कोठी ब्रिज की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की रणनीति पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्रिज के नीचे तक पहुंचने से रोकने की है, जिससे मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक व टकराव की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-  फूटी कोठी सब्जी मंडी पर तीसरे दिन भी घमासान, निगमकर्मी को जड़ा थप्पड़, नेता प्रतिपक्ष समेत 5 हिरासत में
विज्ञापन


महापौर के पुराने वादे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
इस पूरे मामले पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुराने वादे को लेकर नगर निगम और सरकार को घेरा है। चौकसे के अनुसार महापौर ने पूर्व में घोषणा की थी कि सब्जी विक्रेताओं को ससम्मान ब्रिज के नीचे जगह आवंटित की जाएगी, लेकिन इस पर आज तक अमल नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शहर के प्रथम नागरिक की घोषणा का निगम कमिश्नर और शासन की नजर में कोई महत्व नहीं है? चौकसे ने तर्क दिया कि शहर के कई अन्य ब्रिज के बोगदों में फल-सब्जी विक्रेता अपना व्यवसाय कर परिवार चला रहे हैं, ऐसे में वर्षों से फूटी कोठी क्षेत्र में व्यापार कर रहे विक्रेताओं को बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए हटाना सरासर अन्याय है।

मंडी शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह गरीब, दलित और शोषित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ रही है। चौकसे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और पूरी कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में विक्रेताओं के साथ खड़ी है। इसका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि उन परिवारों की रोजी-रोटी बचाना है जिनका जीवनयापन इसी मंडी पर निर्भर है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक मंडी विधिवत रूप से शुरू नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले भी हो चुका है हंगामा
गौरतलब है कि इस मंडी को लेकर विवाद पिछले कई दिनों से जारी है। मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व में ब्रिज के नीचे मंडी लगाई गई थी। इसके बाद बुधवार को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान भारी विवाद हुआ था, जिसमें निगम के नेता प्रतिपक्ष द्वारा एक निगमकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया था। अब पीसीसी चीफ के खुद मैदान में उतरने से मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें