फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Corona Update: इंदौर में दस्तक दे रही तीसरी लहर, 24 घंटे में मिले 110 पॉजिटिव, तीन दिनों में ढाई सौ नए मरीज

Mon, 03 Jan 2022 01:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नए साल की शुरुआत चिंताजनक हुई है। शहर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि मध्य प्रदेश में जितने केस आ रहे हैं उसके आधे इंदौर से हैं। पिछले 24 घंटे में 110 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरुआत चिंताजनक हुई है। शहर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि मध्य प्रदेश में जितने केस आ रहे हैं उसके आधे इंदौर से हैं। पिछले 24 घंटे में 110 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके पहले इसी साल 10 जून को कोरोना संक्रमितों की संख्या 110 के पार हुई थी। तीन दिनों में ही ढाई सौ नए मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए थे कि मप्र में तीसरी लहर आ गई है। इंदौर के कोरोना मरीजों के आंकड़े देखकर यह आशंका सच साबित होती दिख रही है। विशेषज्ञ और डॉक्टर्स भी कह चुके हैं कि 15 जनवरी के बाद तीसरी लहर आ सकती है। इस लिहाज से रोज बढ़ रहे आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं उनमें गंभीर लक्षण किसी में नहीं है। अधिकतर मरीज एसिम्प्टोमेटिक ही हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य है तो बुखार और जुकाम भी नहीं है। इसके चलते  स्वास्थ्य विभाग भी कह चुका है कि जिन मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं है उनको 10 से 14 दिन तक घरों में ही होम आइसोलेट किया जाएगा। जिन मरीजों में लक्षण हैं उनको अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

इस साल जून में मिले थे 110 से ज्यादा मरीज
दिसंबर से ही मरीजों के आंकड़े बढ़ना शुरू हुए थे। नए साल की शुरुआत में इनमें ज्यादा बढ़ोतरी हुई। स्थिति की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि इस साल 10 जून को 117 मरीज मिले थे, जिसके बाद 2 जनवरी की रिपोर्ट में 110 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अभी 438 एक्टिव मरीज हैं। कुछ मरीज ठीक होकर घर भी जा रहे हैं, लेकिन नए मरीजों के मिलने से चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


बढ़ते मरीजों के चलते अब प्रशासन भी सख्ती के मूड़ में है। अभी तक तो इंदौर में किसी तरह की सख्ती नहीं दिख रही है। न भीड़ पर नियंत्रण है न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन है। मास्क लगाने वालों की संख्या भी कम ही है। राजनीतिक आयोजन में जुटने वाली भीड़ भी चिंता का सबब है। इसके साथ ही छोटे-मोटे आयोजनों में भीड़ जुट रही है। इस पर किसी तरह का अंकुश नहीं लग पा रहा है। मास्क को लेकर चालानी कार्रवाई जरूर की जाने लगी है, लेकिन लोगों ने इसका भी तरीका ढूंढ लिया है। जहां चेकिंग होती है वहां मास्क लगा  लेते हैं और आगे जाकर फिर से हटा देते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। कहा जा रहा है कि संक्रमण की दर में जो इजाफा हो रहा है उसकी एक वजह यह भी है कि लोग बिना सुरक्षा और सतर्कता के घूम रहे हैं और एक-दूसरे को संक्रमण बांट रहे हैं। 

कोरोना बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में रविवार को 6934 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 110 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें 10 रिपीट पॉजिटिव बताए गए हैं। इंदौर में अब तक 1,53,981 पॉजिटिव मिल चुके हैं और 1395 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें