फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: समलैंगिक को मिला प्यार में धोखा, प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या, तीन माह बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 31 Mar 2022 05:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक समलैंगिक ने प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट लिखा था जिसमें प्रेमी पर आरोप लगाए थे। तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में मिले धोखे के कारण एक समलैंगिक (गे) ने आत्महत्या कर ली। हैरानी इस बात की है कि इस मामले में करीब तीन माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।  मृतक तीन साल तक प्रेमी के साथ लिव इन में रहा था। बाद में प्रेमी ने दूसरी लड़की के कारण उसे छोड़ दिया तो उसने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले लिखा था सुसाइड नोट - फोटो : सोशल मीडिया


घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पिछले साल 31 दिसंबर को समलैंगिक हिमांशु शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने प्रेमी अमन मंसूरी पर आपोर लगाकर सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा था कि अमन मंसूरी ने तीन साल तक उससे संबंध बनाए, मन भर गया तो कहने लगा अब लड़की चाहिए। वह दो माह से मुझे टॉर्चर कर रहा था। मैं खुदकुशी कर रहा हूं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमन मंसूरी निवासी बिजलपुर के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार अमन मंसूरी और हिमांशु शर्मा के बीच दोस्ती थी। तीन साल तक दोनों लिव इन में भी रहे। इसी बीच अमन की दोस्ती दूसरी लड़की से हो गई और उसने हिमांशु को छोड़ दिया। इस बात को लेकर हिमांशु और अमन के बीच हाथापाई भी हुई। इसी बात से नाराज होकर हिमांशु ने फांसी लगा ली थी। हिमांशु ने जो सुसाइड नोट लिखा था उसकी जांच के बाद अमन पर केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में हिमांशु ने लिखा कि मैं मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं जिसमें अमन मंसूरी का हाथ है। वह अपनी इच्छा से मेरे घर तीन साल तक रहा। मेरा शारीरिक शोषण किया। मन गया तो कहने लगा कि मुझे अब लड़की की चाहत है।  पहले भी वह एक लड़की को धोखा दे चुका है। लड़की की चाहत में उसने मुझे परेशान करना शुरू किया। मेरे साथ मारपीट की। आखिर में लिखा कि इस देश के कानून व पुलिस रक्षक से मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि ऐसे इंसान को मत छोड़ना जो कि हर किसी को अपने जाल में फंसा कर उसका जीवन बर्बाद कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें