फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : बहन के साथ खेलते समय फर्श से गिरी बच्ची, फिर मां की नासमझी ने ले ली मासूम की जान

Thu, 24 Jun 2021 10:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के किशनगंज थाना स्थित श्रीनाथ कॉलोनी में एक मां की नासमझी ने बच्ची की जान ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में मां की एक नासमझी ने मासूम बच्ची की जान ले ली। जानकारी के अनुसार घटना किशनगंज थाना स्थित श्रीनाथ कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार ढाई साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। इस दौरान वह फर्श पर गिरकर घायल हो गई और इसके बाद वह रोने लगी। मां ने जब रोने की आवाज सुनी तो उसे चारपाई पर लिटाकर गुदड़ी ओढ़ा दी। इससे बच्ची का दम घुटने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


बच्ची की मौत होने के बाद मां अचानक डर गई और उसे 100 मीटर दूर ले जाकर झाड़ी में फेंक दिया। फेंकने के बाद फफक-फफक कर रोने लगी और बेटी के गायब होने की बात कहने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम करने के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से ही मामला हत्या का माना जा रहा था। वहीं पोस्टमोर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच को संध्या के परिजनों के इर्द-गिर्द रखा। बच्ची की मां से अलग-अलग बार पूछताछ की गई तो उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया। उसके बाद पुलिस ने जब सख्ती शुरू की तो वह टूट गई और फिर जुर्म स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें