फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मेट्रो के काम के लिए बांगड़दा चौराहे को पूरी तरह किया बंद, किसानों को मंडी जाने में होगी परेशानी

Fri, 21 Jan 2022 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेट्रो परियोजना के लिए शुक्रवार से सुपर कॉरिडोर स्थित बांगड़दा चौराहे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्षेत्र के किसान अफसरों से चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।
 
विज्ञापन
Indore: मेट्रो के काम के लिए बांगड़दा चौराहे को पूरी तरह किया बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो परियोजना के लिए शुक्रवार से सुपर कॉरिडोर स्थित बांगड़दा चौराहे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्षेत्र के किसान अफसरों से चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर तेजी से काम करने के दावे किए जा रहे हैं। इसी के तहत इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित बांगड़दा चौराहे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। छोटा बांगड़दा से उज्जैन रोड नहीं जा सकते। एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले छोटा बांगड़दा की तरफ नहीं जा सकते। बड़ा बांगड़दा से एयरपोर्ट की तरफ नहीं जा सकते, उज्जेन रोड की तरफ से आने वाले बड़ा बांगड़दा नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ने वाली है, क्योंकि कुछ दिनों में गेहूं की फसल आ जाएगी। हातोद, देपालपुर, गांधी नगर की तरफ से आने वाले किसना छोटा बांगड़दा रोड स्थित लक्ष्मीबाई मंडी कैसे जाएंगा। किसानों का कहना है कि एक-दो दिनों की बात हो तो परेशानी उठा भी लें, पर मेट्रो के काम में कम से कम दो साल लगेंगे। जिस तरह से बोर्ड ठोके गए हैं, यह बताता है कि ये काम पूरा होने तक के लिए ठोके गए हैं। किसानों का कहना है कि इस बाबद निवेदन करने, हमारी परेशानी बताने हम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें