फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: राजवाड़ा स्थित बाटा शो रूम के सामने भीषण आग, अफरा-तफरी मची, फायर ब्रिगेड टीम ने संभाली स्थिति

Fri, 22 Apr 2022 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को आग लगने की घटना हुई। जूतों के शोरूम में लगी आग से अफरातफरी का माहौल बन गया। थोड़ी देर में पहुंची फायर ब्रिगेड न आग पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन
इंदौर के मध्य स्थित राजवाड़ा के बाटा शो रूम के सामने स्थित जूता दुकान के तलघर में आग लगने की घटना हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मध्य स्थित राजवाड़ा के बाटा शो रूम के सामने स्थित जूता दुकान के तलघर में आग लगने की घटना हुई है। दिन में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकलों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर राजवाड़ा स्थित बाटा शो रूम के सामने बने रहमानी जूता शो रूम में शुक्रवार दोपहर हुई है। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग राजवाड़ा पर बाटा शो रूम के सामने अशरफी भवन के रहमानी शूज की दुकान में भूतल पर लगी थी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सराफा पुलिस के मुताबिक दुकान संचालक शुक्रवार की नमाज पढ़ने गया था। इसलिए दुकान का शटर बंद कर दिया था। आग लगने के वक्त बिल्डिंग में कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस के मुताबिक यहां किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें