फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पिता गए छत पर और मां भरने लगी पानी, इसी दौरान हौज में गिर गई छह साल की मासूम, डूबने से हुई मौत

Mon, 27 Dec 2021 04:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खेलते-खेलते छह साल की मासूम पानी से भरे हौज में गिर गई। घरवाले उसे खोजते रहे और वह पानी में बचने की कोशिश करती रही। जब तक घरवालों की नजर हौज में पड़ती तब तक मासूम की मौत हो गई  थी। 
विज्ञापन
मृतक चांदनी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलते-खेलते छह साल की मासूम पानी से भरे हौज में गिर गई। घरवाले उसे खोजते रहे और वह पानी में बचने की कोशिश करती रही। जब तक घरवालों की नजर हौज में पड़ती तब तक मासूम की मौत हो गई  थी। 
विज्ञापन


हादसा इंदौर के गुरुशंकर नगर में हुआ। यहां रहने वाली छह वर्षीय चांदनी पिता भेरूलाल मालवीय की पानी से भरे हौज में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को माता-पिता के साथ बेटी घर में थी। वह दो साल के भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान नल आए और पिता छत पर पानी की टंकी देखने गए। मां नल से पानी भरने के लिए हौज का ढक्कन खोलकर दूसरे काम में व्यस्त हो गई। इसी बीच घर में खेल रही चांदनी अचानक से हौज में गिर गई। कुछ देर तक तो घरवालों को पता नहीं चला लेकिन जब बेटी नजर नहीं आई तो उसे खोजना शुरू किया। किसी को पता नहीं चला कि वह कहां चली गई। करीब आधे घंटे बाद घरवालों की नजर हौज में गई जहां बेटी गिरी हुई थी। उसे तत्काल बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना मिली तो घटनास्थल पहुंची। बच्ची की मां किरण ने पुलिस को बताया कि नल आने के दौरान हौज का ढक्कन खोलकर वह पानी भर रही थी। बेटा और बेटी बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान ही बच्ची हौज में जा गिरी। शुरुआत में तो लगा कि शायद वह पिता के साथ छत पर होगी या बाहर ही खेल रही होगी लेकिन जब दोनों जगह नहीं दिखी तो हौज में जाकर देखा। वह हौज में गिरी हुई थी। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों के अनुसार परिवार मूल रूप से शाजापुर का निवासी है। यहां कुछ माह पहले ही किराए के मकान में रहने आए हैं। चांदनी के पिता भेरूलाल मिस्त्री का काम करते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें