फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: फैशन डिजाइनर ने की खुदकुशी, पापा से कहा-नहाने जा रही हूं, डिस्टर्ब मत करना...और लगा ली फांसी

Wed, 02 Feb 2022 04:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की एक फैशन डिजाइनर ने बाथरूम में आत्महत्या कर ली। पिता से कहकर गई थी कि - मैं नहाने जा रही हूं, डिस्टर्ब मत करना। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
मृतक नंदिनी सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फैशन डिजाइनर ने बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वह नहाने का बोलकर बाथरूम में गई थी और वहीं पर उसने फांसी लगा ली। वह पिता से कहकर गई थी कि पापा, मैं नहाने जा रही हूं। डिस्टर्ब मत करना। जब बहुत देर तक बाहर नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया और लाश बरामद हुई। उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना भंवरकुआं क्षेत्र की है। नंदिनी पिता रमेश सोलंकी (26) फैशन डिजाइनर थी। पिता रमेश सोलंकी दक्षिण अफ्रीका के जांबिया में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। नंदिनी की मां की तबियत अक्सर खराब रहती है, जिस कारण चार दिन पहले ही पिता जांबिया से इंदौर आए थे। इसी बीच यह हादसा हुआ, जिसने परिवारजनों को गमगीन कर दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या से पहले नंदिनी ने आखिरी बार पिता से ही बात की थी। उसने कहा था कि- 'पापा, मैं नहाने के लिए बाथरूम में जा रही हूं। डिस्टर्ब मत करना।' काफी देर के बाद भी जब नंदिनी बाथरूम से बाहर नहीं आई तो माता-पिता चिंतित हुए। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो नंदिनी का शव फंदे पर लटक रहा था। घरवालों ने शव को फंदे से उतारा और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

किसी को नहीं पता क्यों किया ऐसा
नंदिनी ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। उसकी मां ने बताया कि किसी को कुछ पता नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया। सुसाइड नोट में बस ये लिखा कि अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही हूं। परिवारवालों को परेशान मत करना। युवती के रिश्तेदार विवेक के अनुसार नंदिनी खुशमिजाज थी। रविवार को वे परिवार से मिलने आए थे तो नंदिनी ने घंटों तक हंसी-मजाक किया थी। परिवार में भी किसी तरह का विवाद नहीं था। ऐसे में नंदिनी की आत्महत्या के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस का कहना है कि नंदिनी के फोन की कॉल डिटेल निकालने के अलावा उसके दोस्तों से भी पूछताछ करेंगे। जांच चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें