फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर मिलेगी ई वीजा सुविधा, गृह मंत्रालय की मंजूरी

Mon, 26 Jul 2021 08:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इस बारे में केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। मंजूरी मिलने से अब इंदौर से यात्रियों को ई वीजा मिलने लगेगा। 
 
विज्ञापन
Indore airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रॉनिक वीजा (E-visa) सुविधा प्रदान करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन यह सुविधा उपलब्ध कराने के इंतजाम कर रहा है। 

विज्ञापन


इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया को बताया कि इंदौर में जल्द ई वीजा सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया था। इसके बाद मंजूरी मिल गई है। लालवानी ने शनिवार को इस बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की बैठक ली थी। उन्होंने कहा कि जब से इंदौर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना है, तब से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। 

एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने कहा है कि ई वीजा सुविधा के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी इंतजाम जुटाने के बाद हम गृह मंत्रालय को सूचित करेंगे। इसके बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें