फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खेल क्षेत्र के संचालन और बेहतर उपयोग के लिए विचार-विमर्श, प्राधिकरण ने खेल संगठनों के साथ की बैठक

Fri, 25 Feb 2022 08:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की। इसमें पिपलियाहाना फ्लाईओवर के नीचे विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए खेल क्षेत्र के संचालन संधारण और उसके बेहतर उपयोग के संबंध में चर्चा की।
 
विज्ञापन
इंदौर विकास प्राधिकरण ने विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पिपलियाहाना फ्लाईओवर के नीचे विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए खेल क्षेत्र के संचालन संधारण और उसके बेहतर उपयोग के संबंध में चर्चा करने बैठक की गई। इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। 
विज्ञापन


बैठक में लगभग अट्ठारह खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें रोलर स्केटिंग,टेबल टेनिस और फुटबॉल क्रिकेट, हॉकी स्विमिंग, बास्केटबॉल एवं विभिन्न निजी क्षेत्रों के क्लब संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सभी ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक में सीईओ विवेक श्रोत्रिय सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

चावड़ा ने बताया कि इस खेल क्षेत्र के उपयोग से न केवल खेल गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी बल्कि हमारे आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा। आज की बैठक में मिले अमूल्य सुझावों के आधार पर शीघ्र ही इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा पारदर्शी आवंटन सुनिश्चित करने के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। तद्नुसार इन खेल क्षेत्रों का आवंटन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें