फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अपराधियों ने पुलिस पर किया था चाकू से हमला, अब गिरफ्तार कर बीच सड़क कराई उठक-बैठक

Thu, 22 Oct 2020 08:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसका मतलब साफ है कि राज्य में अपराधियों के लिए पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली थी, जब इन बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवल का था, जहां सूचना मिलने पर दो बदमाशों को पुलिस ने गांजा पीते हुए चाकुओं सहित पकड़ा था। इसके बाद बदमाशों ने मौका पाकर पुलिस पर हमला कर दिया था। मगर पुलिस अब इन बदमाशों को सबक सिखा रही है। दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस अब इन्हीं बदमाशों को पकड़कर भरी सड़क पर उठक-बैठक कराई है। 


अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बुधवार रात को बाणगंगा के नरवल सहित उन क्षेत्रों में उनका जुलूस भी निकाला, जहां दोनों बदमाशों बोलबाला था। बता दें कि 18 अक्तूबर को पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा था। इन अपराधियों में विशाल मराठा (नायकवाड) और राजेश जगताप शामिल थे, जिसने पुलिसकर्मी सुरेंद्र गुर्जर की कमर में चाकू से हमला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें