फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: 'बेटी निर्दोष है, पुलिस फंसा रही', सोनम रघुवंशी के पिता बोले- गाजीपुर से भाई को किया था फोन

Mon, 09 Jun 2025 09:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेघालय पुलिस ने इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या हनीमून के दौरान हुई थी और जांच में पता चला है कि इसमें पत्नी की भूमिका शक के घेरे में है।
 
विज्ञापन
सोनम के पिता का बयान सामने आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय पुलिस ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सात दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को बुलाया था। हत्या की यह वारदात मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन


मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब इस केस में सोनम के पिता देवी सिंह का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी को निर्दोष बताते हुए शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

'सोनम मिल गई, लेकिन बेटे को खो दिया' 

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, "शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। मेघालय की सरकार शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर के एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया था। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उसे ढाबे से ले गई। मैं अब तक अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी अपने पति को क्यों मारेगी? मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि इस मामले की CBI जांच कराई जाए। मेरी बेटी पूरी तरह बेगुनाह है।"

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: गाजीपुर में आधी रात को ऐसे हाल में मिली थी सोनम, सामने आई फोटो; राजा हत्याकांड में नया मोड़

'पुलिस झूठ बोल रही है' 

सोनम के पिता ने शिलांग पुलिस पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा, “हमने इस मामले को मीडिया में काफी उठाया है, इसलिए अब पुलिस हमारी बेटी को फंसाना चाहती है। वे झूठ बोल रहे हैं।”
विज्ञापन


'हमारे बच्चों की परवरिश ऐसी नहीं'

उन्होंने अपनी बेटी के ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “हमारे बच्चों की परवरिश ऐसी नहीं है कि वे किसी की हत्या करवाएं। मेरी बेटी 25 साल की है, वो कोई 2 या 10 साल की नहीं है।” फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के पीछे की असली वजह और साजिश का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें