फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Couple Missing News: साजिश, हनीमून और कत्ल; राजा की पत्नी ही निकली कातिल, गाजीपुर में मिली सोनम

Mon, 09 Jun 2025 09:27 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Couple Missing News: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का राज अब खुलता नजर आ रहा है। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी, जो हनीमून मनाने उनके साथ शिलांग गई थीं और कई दिनों से लापता थीं।
 
विज्ञापन
राजा हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, जो पति के साथ हनीमून मनाने शिलांग गई थीं और लापता थीं, आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली हैं। नंदगंज थाना पुलिस ने सोनम को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा है। इसके साथ ही इस मामले में अब एक और बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन


पत्नी ही निकली कातिल
इस सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ जब मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने जानकारी दी कि राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम खुद शामिल थी और उसने आत्मसमर्पण कर लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।
 
विज्ञापन


11 मई को हुई थी शादी
इंदौर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करने वाले राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी। शादी के करीब 8 दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून पर निकले। सबसे पहले दोनों गुवाहाटी पहुंचे। वहां कामाख्या देवी के दर्शन किए। इसके बाद वहीं पर दोनों में शिलांग जाने का प्लान बनाया। ये जानकारी उन्होंने घर पर दी। इसके बाद दोनों 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे। 23 मई को दोपहर बाद से सोनम और राजा का परिवार से संपर्क टूट गया। 24 मई को दोनों के फोन बंद हो गए। कई कोशिशों के बाद भी जब बात नहीं हो पाई तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन शिलांग पहुंचे और पुलिस के साथ खोज शुरू की।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग की खाई में मिला जैकेट सोनम का, स्कूटर की डिक्की में रखा था

घरवालों ने उठाई थी सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

सोनम की तलाश में नाकामी को लेकर परिजनों ने मेघालय पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा गया था। इसके बाद सीएम यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजा था। हालांकि सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही सोनम की बरामदगी हो गई। फिलहाल पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई उजागर करेगी और बताएगी कि आखिर शिलांग में ऐसा क्या हुआ जिससे ये हनीमून एक खौफनाक वारदात में बदल गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें