इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राजा की पत्नी सोनम ने ही उनके कत्ल की साजिश रची थी। हत्या के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जाकर एक ढाबे पर पहुंची और वहीं बेहोशी की हालत में मिली। बाद में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
मेघालय के CM ने की पुष्टि, हमलावर मध्यप्रदेश के
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि हत्या को अंजाम देने के लिए साजिश को मेघालय जैसे दूरस्थ पर्यटन स्थल पर अंजाम दिया गया।
पिता का बयान: बेटी ने गाजीपुर में भाई से मांगी मदद
गाइड का दावा: तीन युवकों के साथ देखा गया था दंपती
शिलॉन्ग के स्थानीय गाइड अल्बर्ट पैड ने दावा किया कि 23 मई को सुबह 10 बजे उन्होंने राजा और सोनम को तीन अन्य युवकों के साथ नोंग्रियात से मावलाखियात के रास्ते में देखा था। अल्बर्ट ने बताया कि वह इंदौर के इस दंपती को पहचानते हैं क्योंकि एक दिन पहले उन्होंने उन्हें ट्रेकिंग के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन दंपती ने उन्हें मना कर दिया और किसी अन्य गाइड वानसाई को साथ लिया। अल्बर्ट ने यह भी बताया कि चारों युवक आगे चल रहे थे और सोनम उनके पीछे चल रही थी। वे सभी हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन वह केवल खासी और अंग्रेजी जानते हैं, इसलिए बातचीत का आशय नहीं समझ सके। उन्होंने यह भी बताया कि चारों ने शिपारा होम स्टे में रात बिताई और बिना गाइड के लौट गए थे।