शिकायती पत्र सौंपते कांग्रेस नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेताओं ने मप्र के डीजीपी के नाम पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप लगाए हैं कि मप्र के अधिकांश शहरों व जिलों में विदेशी नागरिक पासपोर्ट-वीजा की समयावधि खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से रह रहे हैं। इनकी जांच, निगरानी व कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र सौंपा। कांग्रेस ने इंदौर-भोपाल समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच, निगरानी व कार्रवाई की मांग की। अवैध रूप से बसे विदेशी नागरिकों से देश प्रदेश की अर्थव्यस्था और कानून व्यवस्था को खतरे की आशंका जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में हजारों विदेशी नियम विरुद्ध रूप से बस गए हैं लेकिन सरकार और प्रशासन मौन बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश शहर और जिले में विदेशी नागरिक पासपोर्ट एवं वीजा समय अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप रह रहे हैं। इनमें से कुछ विदेशियों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भारतीय नागरिकता भी ले ली है, जिससे अपराध की आशंका बनी कहती है। फर्जी दस्तावेज की जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग के साथ कांग्रेस के प्रतिनधिमंडल ने कहा कि ऐसे नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसे विदेशियों की ज्यादा तादाद इंदौर, भोपाल, रतलाम, नीमच, मंदसौर, खंडवा, बुरहानपुर ,खरगोन ,बड़वानी, जबलपुर ,ग्वालियर, खजुराहो आदि महत्वपूर्ण शहरों में ज्यादा है। विदेशी नागरिक जिनका पासपोर्ट एवं वीजा समय अवधि समाप्त हो चुकी है, संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी, पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण मध्यप्रदेश राज्य में खुलेआम नियमों को ताक में रखकर अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। कुछ विदेशी नागरिकों द्वारा अपराधिक से अवैध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है तथा कुछ भारतीय नागरिक उन्हें सरक्षण देकर कानून कायदे को ताक में रखते हुए शहर की संपत्ति दुगने दामों पर खरीद रहे हैं। उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इससे भारत के मूल निवासियों के लिए न केवल सम्पत्ति महंगी हो रही है बल्कि उनके रोजगार को भी ऐसे विदेशी छीन रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तेज प्रकाश राणे, इंदौर शहर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश यादव, राहुल प्रियंका सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा विशाल चतुर्वेदी, विनोद पाल, भूपेंद्र केतके, नीलेश पटेलआदि उपस्थित थे।कांग्रेस का निशाना खासतौर पर बांग्लादेशी और पाकिस्तानी प्रवासियों पर है। कांग्रेस ने कहा कि हमारा भारतीय नागरिक से अनुरोध है कि यदि आपके आसपास इस तरह की की अवैध रूप से कोई विदेशी नागरिक हो तो तत्काल संबंधित पुलिस थाने पर शिकायत करें।