फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: तिरंगा यात्रा निकाल कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस..कांग्रेस नेता बोले-भाजपा ने वोटों की बोली लगाई

Sun, 20 Mar 2022 04:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। 20 मार्च को कमलनाथ सरकार को गिराकर भाजपा ने सरकार बनाई थी, तब से कांग्रेस यह दिवस मना रही है। इस दौरान  भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
हाथ में तिरंगा लेकर कांग्रेस ने निकाली यात्रा, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी। कमलनाथ सरकार को गिराकर भाजपा द्वारा सरकार बनाने पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि भाजपा ने वोटों की बोली लगाई। 
विज्ञापन


पिछले विधानसभा  चुनाव में मप्र में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। इसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बगावत कर दी और करीब डेढ साल में ही कांग्रेस सरकार गिर गई। इस दिन को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मना रही है। 20 मार्च 2020 को यह घटनाक्रम हुआ था, जिसके बाद से ही कांग्रेस 20 मार्च को तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है। रविवार को भी कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों के हाथों में तख्तियां थी जिस पर लिखा था कि जनता की चुनी हुई सरकार गिराई, भाजपा ने वोटों की बोली लगाई। सुबह 10.30 बजे कांग्रेसी नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित हुए और यहां से तिरंगा यात्रा शुरू कर गीता भवन चौराहा तक पहुंचे। तिरंगा यात्रा में विधायक विशाल पटेल, नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, रघु परमार, देवेंद्रसिंह यादव, सुरजीतसिंह चड्ढा, इम्तियाज बेलिम, पिंटू जोशी, गिरधर नागर, अमन बजाज शशि यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।  कांग्रेसजनों ने कहा कि 15 साल के बाद मप्र की जनता ने भाजपा की कुशासन सरकार को बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर दी थी लेकिन भाजपा ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें