फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इंदौर में 9 डिग्री तो उज्जैन में पारा लुढ़ककर पहुंचा 7 डिग्री पर

Sun, 19 Dec 2021 03:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब दिखने लगा है। सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को कंपकंपा दिया है। शनिवार रात को सीजन की सर्द रात रही और इंदौर, उज्जैन सहित अन्य शहरों में पारा 10 डिग्री के  नीचे आ गया। 
विज्ञापन
देवास में जले अलाव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब दिखने लगा है। सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को कंपकंपा दिया है। शनिवार रात को सीजन की सर्द रात रही और इंदौर, उज्जैन सहित अन्य शहरों में पारा 10 डिग्री के  नीचे आ गया। आने वाले कुछ दिनों यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन


इंदौर में शनिवार रात पारा 9 डिग्री तक पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार पारा इतनी नीचे आया। सूरज की आंखमिचौनी जारी रही। सुबह से रात तक सर्द हवाएं चलती रही। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह भी यही हाल रहे और ठंडी हवाएं चली। रविवार सुबह आसमान साफ रहने से सूरज तो निकला लेकिन हवाएं चलती रही। दिन का तापमान भी 20 डिग्री के आसपास चल रहा है।  शाम और रात के समय अलाव जलने लगे हैं और लोग गर्म कपड़ों में दुबके हुए हैं। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दो से तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। सर्द हवाएं चलती रहेंगी। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी को इसकी वजह बताया जा रहा है।

उज्जैन-देवास में 7 डिग्री तक पहुंचा पारा 
इधर उज्जैन में हालात और खराब रहे। यहां रात का तापमान छह डिग्री के पास पहुंच गया। शनिवार रात को पहली बार तापमान 6.8 डिग्री  रहा। इसके पहले तापमान 10 से ऊपर ही रह रहा था। रविवार को भी यही हाल रहे। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान 10 डिग्री के अंदर ही रहेगा। सर्द हवाओं के चलने के कारण सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई है। लोग घरों में ही रह रहे हैं। उज्जैन से लगे देवास की बात करें तो शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक आ गया। बीते दो दिनों में करीब पांच डिग्री तक पारा लुढ़का है। रात के समय अधिकांश जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें