फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: शहर को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, पश्चिम जोन में पाया पहला स्थान, राष्ट्रपति करेंगे इंदौर जिले को सम्मानित

Mon, 28 Mar 2022 06:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और उपलब्धि मिली है। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार देश के सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुए इंदौर के खाते में एक और उपलब्धि अर्जित हुई है। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सेंट्रल ग्राउंडवाटर टीम द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए जिले का सर्वे किया गया था। इसमें कई मापदंडों पर इंदौर खरा उतरा। जल संरक्षण, वॉटर रीसाइक्लिंग, सीवरेज प्रणाली प्रबंधन आदि घटको का टीम द्वारा अवलोकन किया गया। सर्वे के दौरान टीम ने इंदौर नगर निगम द्वारा सभी सीवरेज प्लांट की टेपिंग,आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्ठ मल-जल को उपचार के बाद ही पयार्वरण में छोड़े जाने,वेस्ट-वॉटर का पुन: उपयोग आदि गतिविधियों की प्रशंसा की। सर्वे में पाया गया कि इंदौर में 16 हजार प्राइवेट प्रतिष्ठानों में रूफटॉप वाटर रिचार्जिंग यूनिट्स लगाए जा चुके हैं। इसी तरह 1500 शासकीय कार्यालयों में भी वॉटर रिचार्जिंग यूनिट्स लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेत तालाब, चेक डैम निर्माण एवं जल संरक्षण उपायों से आया पानी के स्तर में बदलाव का भी आकलन किया गया। कलेक्टर ने बताया कि 29 मार्च को इंदौर की ओर से सांसद शंकर लालवानी राष्ट्रीय जल पुरस्कार को ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें