फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर लोकायुक्त इंस्पेक्टर की गंदी हरकत: नौकरी दिलाने के नाम पर 6 महीने से युवक से कर रहा था अननेचुरल सेक्स

Mon, 28 Mar 2022 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर लोकायुक्त विभाग में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव पर एक युवक के साथ अननेचुरल सेक्स का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ कुकर्म कर रहा था। ये सब पिछले 6 महीने से चल रहा था। पीड़ित ने सबूत के तौर पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस को वीडियो दिखाया था। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
लोकायुक्त इंस्पेक्टर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ कुकर्म कर रहा था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने लोकायुक्त विभाग में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अननेचुरल सेक्स कर रहा था। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एएसपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि सुरेंद्र यादव ग्वालियर लोकायुक्त विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है। 32 वर्षीय युवक ने बताया कि वह लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहा था। 2021 में उसके दोस्त राजकुमार ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव से मिलवाया था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव ने युवक का मोबाइल नंबर लेकर बाद में बात करने का कहा था। युवक के पास चार-पांच दिन बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव का फोन आया और उसे सिटी सेंटर स्थित होटल लैंडमार्क में आने को कहा। युवक होटल के कमरे में पहुंचा तो वहां इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव अकेला मौजूद था और उसने नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। युवक का कहना है कि इंस्पेक्टर यादव पिछले 6 महीने से उसका शोषण कर रहा है। युवक ने कई बार नौकरी के बारे में बात की, लेकिन वह टालत रहा। युवक को लगने लगा था कि उसके साथ शारीरिक शोषण किया जा रहा है। इसके बाद उसने अपने दोस्त की मदद से वीडियो बनवा लिया।
 
पीड़ित युवक ने लोकायुक्त विभाग में पदस्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव को इस वीडियो के बारे में बताया तो उसने युवक को धमकी दी और कहा कि मैं पुलिस वाला हूं, कोर्ट से कभी भी मैं उठा लूंगा। पीड़ित युवक ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सबूत के तौर पर वीडियो दिखाया। पुलिस ने लोकायुक्त टीआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें