फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मप्र पुलिस के मुखिया पहुंचे इंदौर, बैठक कर की क्राइम की समीक्षा, बेहतर काम के लिए इंदौर पुलिस की तारीफ

Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र पुलिस के मुखिया डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना इंदौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों की बैठक लेकर अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इंदौर पुलिस को बेहतर कार्य के लिए शाबासी दी और कहा कि इंदौर पुलिस काफी अच्छा काम कर रही है।
विज्ञापन
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना पहु्ंचे इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के पुलिस मुखिया सुधीर कुमार सक्सेना इंदौर पहुंचे। डीजीपी बनने के बाद वे पहली बार इंदौर आए हैं। सोमवार रात को ही वे इंदौर पहुंच गए थे। मंगलवार को इंदौर पुलिस कमिश्नर के अधिकारियों के साथ बैठक की। क्राइम की समीक्षा के दौरान डीजीपी इंदौर पुलिस की तारीफ की। अपराध, कानून व्यवस्था अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


पलासिया स्थित कंट्रोल रूम में हुई बैठक में पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, एडीशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डीजीपी सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जो प्राथमिकता है उस पर फोकस करना है। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई समेत सभी अपराधों की समीक्षा की। डीजीपी ने कहा कि पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारी सभी प्राथमिकताओं के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं। इंदौर पुलिस काफी अच्छा काम कर रही है। इसके लिए मैं इंदौर पुलिस को बधाई देता हूं। 
विज्ञापन

इंदौर पहुंचने पर डीजीपी ने पुलिस ऑफिसर्स मैस का निरीक्षण किया - फोटो : सोशल मीडिया

आयुक्त प्रणाली के बाद पहली बार पहुंचे इंदौर
डीजीपी सक्सेना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। बैठक में एडिशनल डीसीपी स्तर के अफसरों को भी बुलाया गया है लेकिन टीआई और एसीपी को बैठक में नहीं बुलाया गया। बता दें कि डीजीपी विवेक जौहरी के रिटायर्ड होने के बाद मध्यप्रदेश के डीजीपी बने सुधीर कुमार सक्सेना आयुक्त प्रणाली के बाद पहली बार शहर आए हैं। सक्सेना के बारे में कहा जाता है कि वे कभी भी थानों का दौरा करने पहुंच जाते हैं। सोमवार को भी इंदौर के लिए निकलते वक्त वे सीहोर में थाने का निरीक्षण करने जा पहुंचे। सोमवार रात डीजीपी सक्सेना पुलिस ऑफिसर मैस पहुंचे। यहां एडीजी वरुण कपूर, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र, डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी, डीसीपी राजेश कुमारसिंह, धर्मेंद्र भदौरिया, अमित तोलानी, संपत उपाध्याय आदि अधिकारी पहुंचे। 
 एसपी भगवतसिंह बिरदे, कमांडेंड ओपी त्रिपाठी सहित अन्य अफसर पहुंचे। डीजीपी के आने से पहले ही अफसरों ने अपने-अपने क्षेत्र में दर्ज प्रकरणों की जानकारी और गंभीर मामलों की फाइलें तैयार कर ली। गौरतलब है कि डीजीपी की बेटी सोनाक्षी सक्सेना भी आईपीएस ऑफिसर है और इन दिनों इंदौर के कोतवाली थाने में बतौर थाना प्रभारी पदस्थ हैं। वे  प्रोबेशनर आईपीएस के रूप में काम कर रहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें