फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कार का रंग बदलवाकर पुलिस की सख्ती को किया चैलेंज, पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब्त की कार

Mon, 11 Apr 2022 05:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एक युवक ने कार को सबसे अलग दिखाने के लिए उसका रंग बदला और मोडिफाई करवा लिया। इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती को चेलैंज कर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और कार जब्त की। 
विज्ञापन
इस तरह बदलवाया था कार का रंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की सख्ती को चैलेंज करना एक युवक को भारी पड़ गया। वह वीडियो जारी कर कह रहा था कि इंदौर में सख्ती नहीं है। नियम तोड़ने पर फर्क नहीं पड़ता। असल में युवक ने कार का रंग बदलवाया था और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सूबेदार अमितकुमार यादव की टीम खजराना चौराहे पर तैनात थे। इस दौरान खजराना चौराहे से बंगाली चौराहे की ओर जा रही बिना नंबर की लग्जरी कार एचआर 26 सीडी 3570 को रोका गया। कार रितेश तिवारी चला रहा था। कार हरियाणा पासिंग है और एक महिला के नाम रजिस्टर्ड है। सूबेदार यादव के मुताबिक, रितेश ने बताया कि कार विशाल डाबर की है। जब जांच की तो पता चला कि कार का रंग दूसरा है लेकिन मालिक ने हाल ही में इसकी कलर व्रेपिंग करवा ली। इंटरनेट पर सर्च किया तो यूट्यूब पर दिल्ली के एक कार डेकोर द्वारा इसी कार की कलर व्रेपिंग से संबंधित वीडियो मिल गया।  वीडियो से पता चला कि गाड़ी दिल्ली से ली गई और हरियाणा में रजिस्टर्ड हुई। दुकान के मालिक ने वीडियो में बताया कि गाड़ी मालिक चाहते हैं कि उनकी कार पूरे इंदौर में यूनिक दिखे, इसलिए 48 हजार रुपये खर्च कर कलर को मॉडिफाई किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कलर को मॉडिफाई करना रजिस्ट्रेशन की शर्तों का भी उल्लंघन है। सूबेदार ने बिना नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन शर्तों का उल्लंघन तथा मध्य प्रदेश कराधान अधिनियम के तहत कार को जब्त कर लिया। अब मामला कोर्ट में है। गौरतलब है कि डीसीपी महेशचंद्र जैन ने भंवरकुआं चौराहे पर चेकिंग के दौरान कार की काली फिल्म उतराकर चालान बनवाया था। इसके बाद सूबेदार अमित ने ही फरवरी में कार को रोका तो ड्रायवर के नशे में होने पर चालान बना था और अब तीसरी बार कार्रवाई हुई है। पुलिस के मुताबिक कार को लेकर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। खुद को कार का मालिक बताने वाले युवक ने वीडियो में कहा था, इंदौर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जाए तो भी फर्क नहीं पड़ता है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आया और कार जब्त करने की कार्रवाई हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें