फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: हिजाब विवाद के बीच भाजपा महासचिव का ट्वीट- भारत में जब भी कोई विवाद होता है कोई न कोई गैंग प्रगट हो जाता है..

Sat, 12 Feb 2022 12:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हिजाब को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि भारत में जब भी कोई विवाद होता है कोई न कोई गैंग प्रगट हो जाता है। सबकुछ प्रायोजित है। 
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चल रहे हिजाब विवाद में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मप्र के भाजपा-कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर लगातार बयान दे रहे हैं, ट्वीट कर रहे हैं। इस कड़ी में अब भाजपा महाससिचव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भारत में जब भी कोई विवाद होता है कोई न कोई गैंग प्रगट हो जाता है।
विज्ञापन


दरअसल, हिजाब को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। मप्र में इसे लेकर सियासत इसलिए गर्माई है क्योंकि पिछले दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने हिजाब को लेकर बयान दिया था कि स्कूलों में हिजाब बंद  करेंगे लेकिन बाद में वे बयान से पलट गए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस बारे में बयान दिया था। इसके बाद से लगातार मप्र के नेताओं का हिजाब पर टिप्पणी करना जारी है। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि जॉब देने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री हिजाब का मामला ले आए है। जब भी देश किसी गहरे मसले पर बात करता है तो भाजपा दूसरी बहस में उलझा देती है। इंदौर विधायक संजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसीहत देते हुए अपील की थी कि धर्म की राजनीति बंद कर विकास की बातें करें। अब इंदौर के ही कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इस मामले को फिर हवा दे दी है।
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

विजयवर्गीय का ट्वीट-सबकुछ प्रायोजित है
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हिजाब विवाद के बीच ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि भारत में जब भी कोई विवाद होता है कोई न कोई गैंग प्रगट हो जाता है। कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग, कभी मोमबत्ती गैंग, कभी गोल बिंदी गैंग, कभी अवार्ड वापसी गैंग। हिजाब विवाद भी उसी टूलकिट का हिस्सा है। सभी के तार आपस में जुड़े हुए हैं और सभी प्रायोजित है। इधर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी कह चुकीं हैं कि हर शिक्षण संस्थान का अनुशासन होता है और वहां जो यूनिफॉर्म तय की गई हो उसी यूनिफॉर्म का उपयोग किया जाना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें